Dumka News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी

दुमका जिले के जामा प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जामा और चुटोबेदिया मंडल की संयुक्त अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3200 करने, बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग को लेकर बीडीओ को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

जामा: भारतीय जनता पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को जामा प्रखंड के दो मंडल अध्यक्ष जामा रामयश मांझी और चुटोबेदिया के संयुक्त अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम पाठक ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की गलत एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण यहां के किसान वर्तमान में कई मोर्चे पर जूझने को मजबूर है। एक तो प्राकृतिक आपदा से किसान परेशान और हताश है, ऊपर से राज्य सरकार की गलत नीतियों किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किए थे उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई। 

कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का ₹3200 क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एसपी में 50 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए मुक्त बिजली देने, वहीं प्रभारी के रूप में राजू पुजहर ने बताया कि किफायती दर पर खाद बीज, कृषि उपकरण देने, प्रत्येक पंचायत में कृषि यंत्र बैंक प्रारंभ के साथ बहुउद्देशीय गोदाम के निर्माण, सभी किसानों को ₹1 प्रति डिसमिल की दर पर फसल बीमा योजनाएं,₹1 प्रति पशुधन की दर से पशु बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई वादे किए गए। परंतु सरकार बनते ही यह सरकार अपने सभी वादों को भूल गई। 

आगे उन्होंने कहा की हेमंत सरकार को सिंचाई एवं जल संचय में कोई रुचि नहीं और ना ही इसकी प्राथमिकता में किसान एवं कृषि के लिए सिंचाई उपलब्ध कराना। किसानों को ₹3200 कुंटल धान का मूल्य देने की बात करने वाली सरकार समय पर क्रय केंद्र तक नहीं खोल पाती 48 घंटे मे किसानों के भुगतान कम भरने वाली सरकार का दावा फिसड्डी साबित हुआ।इसके साथ ही भाजपा ने राजयपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा की मांगों के अनुसार किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपए प्रति किंरत किया जाय।

सभी किसानों को धान के बकाये राशि का भुगतान अविलंब किया।बेमौसम बारिश और भारी ओला वृष्टि के कारण किसानों को हुये नुकसान को लेकर राज्य सरकार को तत्काल अपने स्तर से इसका सर्वेक्षण कराकर किसानों को हुए इस नुक्सान का वास्तविक एवं जमीनी आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा भुगतान करने की दिषा में तलाल कदम उठायें जाएं। किसानों को सब्सिडी पर ससमय खाद, बीज और कृषि उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। मौके पर पुर्व अध्यक्ष इंद्रकांत यादव,दिलीप साह, कालेश्वर लायक, रामफल लायक,राम कृष्ण हेंम्ब्रम, उज्वल सेन, दुर्योधन राय सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More