Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 

रामगढ़ प्रखंड के जोरडीहा गांव की स्नेहा कुमारी ने CBSE 10वीं परीक्षा में 70% से अधिक अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दुमका: एक कहावत है “प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं” सच्चा हुनर योग्यता, उम्र, संसाधनों या परिस्थितियों का गुलाम नहींl इसी बात को चरित्रार्थ किया है। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा गाँव के रहने वाले मनोज मंडल व किरण देवी की सुपुत्री स्नेहा कुमारी नें विगत 15 अप्रैल को जारी हुए सीबीएसई दशवीं के परीक्षा परिणाम में स्नेहा नें 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया हैl

बताते चलें की रामगढ़ में अधिकांश बच्चों नें जैक बोर्ड के तहत परीक्षा दी है मगर सिमित संसाधनों के बावजूद भी स्नेहा नें सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम को चुना और उसमे अप्रत्याशित सफलता भी हासिल कीl स्नेहा को अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल हुआ है l स्नेहा नें अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार व द ग्लोबल लैंग्वेज संस्थान के निदेशक अंशु कुमार मिश्रा व पीसीएम अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक अंकित गोस्वामी को दिया l

संस्थान के निदेशक अंशु कुमार मिश्रा ने बताया की स्नेहा कुमारी बचपन से ही काफी प्रतिभाशाली रही है, बच्चों की लगन तथा शिक्षकों का सही मार्गदर्शन ही सफलता की सीढ़ी होती है l अंत में निदेशक नें स्नेहा कुमारी के बेहतर भविष्य को लेकर शुभकामनायें दीl वहीं आगे चलकर स्नेहा यूपीएससी की तैयारी कर जिलाधिकारी बनने की चाह रखती है l बहरहाल स्नेहा के इस सफलता पर परिवार जनों में ख़ुशी व गर्व का माहौल है l

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More