Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त

गोपीकांदर: थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बढ़ते जा रहे बालू माफिया पर शिकंजा कसते हुए जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को पकड़ कर जब्त कर लिया गया है। जब्त दोनों ट्रेक्टर को गोपीकांदर थाना में रखा गया है। ये दोनों ट्रेक्टर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के धुनधापहाड़ी गांव के बसलोई नदी घाट से बालू लाद कर बाहर ले जा रहे थे इसी बीच मौके पर जिला खनन टेकफोर्स की टीम पहुंची। टीम को देखकर दोनों ट्रेक्टर का चालक ट्रेक्टर वहीं छोड़ कर फरार हो गए।टास्क फोर्स की टीम ने दोनों ट्रेक्टर को जब्त कर गोपीकांदर थाना ले आया गया है। दोनो ट्रेक्टर लाल रंग का महिंद्रा 475 है जिसमें एक ट्रेक्टर नंबर जे एच 16 जे 8270 तथा दूसरा बिना नंबर का है।
गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिला है कि दोनों ट्रेक्टर झामुमो पार्टी विधायक हेमलाल मुर्मू के विधायक प्रतिनिधि रंजन साह का बताया जा रहा है। बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त करने से बालू माफियाओं के बीच में हड़कंप पैदा हो गई। जिला खनन टास्क फोर्स टीम में जिला माइनिंग इंस्पेक्टर गौरव सिंह, मनजीत दुबे, अंचल निरीक्षक विक्रम विक्रांत, थाना प्रभारी गोपीकांदर सुमित कुमार भगत, रेंजर कठिकुंड एलआर रवि, वनपाल प्रभारी साकेत काश्यप, सुब्रेन हांसदा सहित पुलिस जवान शामिल थे।


