Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा

रानीश्वर: उप निर्वाचन पदाधिकारी दुमका-सह-वरीय पदाधिकारी रानीश्वर तथा नोडल पदाधिकारी, जनगणना धीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखण्ड अन्तर्गत जनगणना 2027 के लिए सभी सर्कल पर्यवेक्षकों के साथ जनगणना कार्य का गहन समीक्षा किया गया। नजरी नक्शा के अवलोकन के पश्चात् जो त्रुटि पाया गया,उस त्रुटियों का निराकरण क्षेत्र भ्रमण कर करने का निदेश सभी पर्यवेक्षकों को दिया गया।
साथ ही सभी पर्यवेक्षक को यह भी निदेश दिया गया कि सभी प्रगणकों के साथ समन्वय स्थापित कर नजरी नक्शा बनाया जाय। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा सभी पर्यवेक्षकों के निदेशित किया गया कि पर्यवेक्षक अन्तर्गत सभी प्रगणकों को नजरी नक्शा ससमय पुरा किया जाय तथा किसी भी तरह का समस्या आने पर अविलम्व जनशिकायत कोषांग, प्रखण्ड रानीश्वर को सूचित कर समस्या का निराकरण किया जाय।
सभी पर्यवेक्षकों का निदेशित किया गया कि सभी प्रगणक अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर वही से मकान सूचीकरण का कार्य ऑनलाइन करेंगे। साथ ही सभी पर्यवेक्षकों को बताया गया कि जनगणना कार्य समयबद्ध कार्य है, अतः इसे ससमय पुरा करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त सभी 38 पर्यवेक्षकों तथा 209 प्रगणकों को जनगणना कार्य हेतु कीट का भी वितरण किया गया।उक्त बैठक में सभी पर्यवेक्षक, सहायक चार्ज पदाधिकारी, कोषांग के सभी कर्मी आदि उपस्थित रहे।


