Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत बाँसकुली पंचायत सचिवालय में “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पलायन रोककर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

दुमका : उपायुक्त के निदेशानुसार आज  रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत बाँसकुली पंचायत सचिवालय में “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रमुख पंचायत समिति रानीश्वर  मार्शिला बास्की एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर  राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा संक्षिप्त रूप से जानकारी देते हुए यह बताया गया कि आपनार आतो कामी कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य अन्य राज्य में रोजगार की तलाश में पलायन को रोकते हुए अपने गाँव एवं क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराना है।

झारखण्ड सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सारथी योजना, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र, ई-श्रम, आयुष्मान योजना, मनरेगा, समाजिक सुरक्षा, कृषि, पशुपालन आदि योजनाओं के संबंध में जागरूकता तथा सफल क्रियान्वयन से पलायन को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाया गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा भाग लिया गया।

कौशल विकास के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए विभिन्न ट्रेडो में कुल 12 युवक-युवतियों के द्वारा, 35 ग्रामीणों के द्वारा ई-श्रम कार्ड के लिए, 22 व्यक्तियों का आधार अपडेट, 10 ग्रामीणों के द्वारा मनरेगा के तहत जॉब कार्ड के लिए, 04 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड के लिए, 05 ग्रामीणो के द्वारा पेंशन के लिए, 15 ग्रामीणों के द्वारा पशुपालन के लिए आवेदन दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर ही सभी लाभुकों का ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड आदि तैयार किया गया। साथ ही माननीय प्रमुख पंचायत समिति रानीश्वर के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही लाभुकों को आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया एवं कुल 50 लाभुकों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर दो आँगनबाड़ी केन्द्र सुजानपुर (दक्षिणजोल) और मुर्गाबनी (रंगालिया) के नवचयनित आँगनबाड़ी सेविका तथा बथानबेड़ा (वृन्दावनी) नवचयनित आँगनबाड़ी सहायिका को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला के प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, पंचायत की मुखिया, जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More