दीया जलता है तेल खर्च होता है पर रोशनी नहीं होती

आसिफ
सरिया(गिरिडीह): जिले के व्यवसायिक मंडी सरिया बाज़ार के पेयजल आपूर्ति की कुछ ऐसी ही कहानी है। जुलाई के महीना खत्म होने को है। तपती धूप मानो भगवान इन्द्र का हमें कोपभाजन बनना पड़ रहा है, बरसात का नामोनिशान नहीं।वर्तमान में यह स्थिति सरिया की है।
बरसात का महीना है कुआँ सूख रहे हैं। भूजल का स्तर नीचे चला गया है, नतीजा हैंड पम्प जवाब दे रहे हैं।
बावजूद पीएचडी विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। वर्ष 2008 में राज्य के तत्कालीन पीएचडी मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता ने लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के तहत जलमीनार की आधारशिला रखी थी। इसके संवेदक शिल्पी कंस्ट्रक्शन के उपेंद्र शर्मा थे। बताया जाता है कि उक्त योजना को 2 वर्ष के अंदर पूरा कर बराकर नदी से सरिया वासियों को पानी का सप्लाई करना था। परंतु एक दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी स्थानीय लोग पेयजल के लिए बून्द-बून्द को तरस रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…
जनता दरबार में दर्जनों मामले का हुआ ऑन द स्पॉट निपटारा


