महेशपुर में भाजपा की जिला बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर जोर

महेशपुर स्थित लक्ष्मी मार्केट के समीप भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को महेशपुर स्थित लक्ष्मी मार्केट के समीप जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Also Read: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

जिला प्रभारी निवास मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक का संचालन साधन ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रुपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष मोहन चौबे एवं जोनास टुडू, जिला मंत्री रामचंद्र साहा सहित जिले एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया। अंत में संगठनात्मक चर्चा एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More