लोहरदगा: जिला परिषद की समीक्षा बैठक विकास भवन में संपन्न

आनंद सोनी


लोहरदगा: जिला परिषद की समीक्षा बैठक जिप अध्यक्षा सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णयों की विभागवार समीक्षा की गयी। बैठक में जर्जर पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चयन समिति में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व की जानकारी भी मांगी गयी।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेन्हा में कार्यरत कर्मियों के लिए बने आवास में चल रहे मरम्मति कार्य पर माननीय सदस्य सेन्हा जिला परिषद् द्वारा असंतोष व्यक्त किये जाने पर एई भवन प्रमंडल एवं संबंधित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य को निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
विधवा एवं विकलांग पेशन की पंचायतवार लाभुकों की सूची की मांग भी की गई। वर्ष 2018 -19 के मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से संबंधित प्रखंडवार लाभुकों की सूची मांग की गई। बैठक में स्थानीय विधायक प्रतिनिधि आलोक साहू, जिला परिषद् के उपाध्यक्ष, जिले के सभी जिला परिषद सदस्य, उप विकास आयुक्त आर रोनिटा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन, भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, जिला सहकारिता के पदाधिकारी के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More