हर मंगलवार शिकायतों को दूर करेंगे जिला प्रशासन के पदाधिकारी

2- 2 घंटे के शिफ्ट में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता करे सीधी बात
रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर रोके गये नागरिक टेली कॉन्फ्रेंसिंग की फिर से आज शुरुआत हो गई। इस बाबत पूर्वाहन 11 बजे से लेकर अपराहन 1 बजे तक अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार ने लोगों की फरियाद सुनी, जबकि दूसरी बेला में दो बजे से लेकर चार बजे तक एडीएम नक्सल राजेश बरवार ने लोगों की शिकायतें सुनी।
[URIS id=9499]
गौरतलब हो कि टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आम लोग पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। लोगों द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान जिला के निर्धारित पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिला प्रशासन की योजना के अनुसार आज से हर मंगलवार जिला के दो पदाधिकारी इसके लिए उपलब्ध रहेंगे। इनके नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। टेली कॉन्फ्रेंसिंग में दो- दो घंटे पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बताते चलें कि यह शुरुआत 21 जनवरी से ही कर दी गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाबत इसे रोक दिया गया था। आमलोग अपनी राजस्व, आपदा- प्रबंधन, भूमि हस्तांतरण, दाखिल- खारिज जैसी शिकायतों को अपर समार्हता के मोबाइल नंबर 9431170128 और नक्सली हिंसा, जनसंवाद, डीसी के स्तर से निर्गत प्रमाण पत्रों को लेकर एडीएम नक्सल के मोबाइल नंबर 9162192990 पर शिकायत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/chata-20-2-2-million-jobs-are-sold




