गिरिडीह में कड़ाके की ठंड के बीच राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने गरीब बुजुर्गों को बांटे कंबल व गरम पोशाक

गिरिडीह में कड़ाके की ठंड के बीच राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गरीब बुजुर्गों को ठंड से राहत पहुंचाई

गिरिडीह : गिरिडीह में नगर निगम वार्ड नंबर 5 में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष इरफान आलम तथा उनकी धर्मपत्नी  गुलनाज प्रवीण जी के द्वारा गरीब बुजुर्ग पुरुष महिलाओं के बीच इस ठंड के मौसम में ठंड से बचाव के लिए गरम पोशाक सहित कंबल का वितरण जिला अध्यक्ष इरफान आलम एवं उनकी मैडम साहिबा के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया तथा उन पिता तुल्य बूढ़े बुजुर्गों और माता तुल्य बूढ़ी महिलाओं को कंबल देकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने कहा कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में हमारा दायित्व बनता है कि हम गिरिडीह के गरीब गुरबों की उम्मीदों को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकूं ताकि उन गरीब जनता के आशीर्वाद से हमें शुकून मिल सके। नगर निगम क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता से हमें काफी उम्मीदें हैं और उन तमाम गरीब माता बहनों बेटियों की उम्मीदों पर मैं खरा उतर सकूं। उन तमाम जनता से विनम्र अपील है कि आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए मेरी जहां भी आवश्यकता पड़े मुझसे संपर्क कर सकते हैं मैं आपकी सभी समस्याओं के निदान के लिए हर संभव उन तमाम समस्याओं के लिए खड़ा रहूंगा।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More