कोडरमा: छोटा नागपुर प्रमंडल के डीआईजी पंकज कंबोज ने बुधवार को तिलैया थाना का वार्षिक कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की स्थिति, दागी व्यक्तियों की संख्या सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाना को दिए गए पूर्व में निर्देशों पर कार्य हो रहा है कि नहीं इसे भी देखा जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के तहत जिले में साइबर सेल के द्वारा मामलों का निष्पादन किया जा रहा है।
इसे और मजबूत बनाने की प्रक्रिया चल रही है। कोडरमा घाटी में पिकेट स्थापना को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति एवं स्थान का जायजा लेने के बाद ही वहां विकेट की स्थापना को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। नक्सल गतिविधि पर अंकुश लगाने की बात पर उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी हद तक नक्सल गतिविधि पर अंकुश लगा है लेकिन कुछ समस्या है, उन स्थानों पर बिहार पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर एसपी डॉ. एम तमिल वाणन, एसडीपीओ मुख्यालय डीएसपी थाना प्रभारी सहित पुलिस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।