Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित

बाघमारा: हर व्यक्ती का किसी न किसी स्थान से लगाव होता है जहा उसका सबसे अधिक मन लगता है मेरा मन बाघमारा मे लगता है मुझे लगता है की बाघमारा मे मेरे अपने लोग बस्ते है। उक्त बाते जनता मजदूर संघ के नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के चौदह नम्बर हाजिरी के समीप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा की यहा की जनता जिसे अपना हमदर्द समझा वही उन्के साथ छल कर रहा है।
जनता मजदूर संघ हमेशा मजदूर वर्ग की भलाई के लिए कार्य करता है और आगे भी करता रहेगा। आपको कोई परेशानी महसूस हो तो बस याद कर लिजिएगा आपको हमारे पास आने की जरूरत नही पड़ेगी मै खुद आपके पास चला आऊंगा। कार्यक्रम के दौरान बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के 58 सेलपीकर मजदूर एटक को छोड़कर जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण किया। मजदूरो ने कहा की हमलोग कुछ वर्ष पहले-पहल सिंह मेशन के साथ थे तो हमरी मजदूरी भी ठीक ढंग से मिलती थी लेकिन कुछ नेताओ के बहकवे और प्रलोभन मे फंस कर अपना ही नुकसान कर बैठे है लेकिन इस मंच से हमलोग घोषणा करते है की अब हमलोग किसी के प्रलोभन या बहकावे मे नही पड़ने वाले है।
कार्यक्रम को जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, मंगल हेंब्रम, इंद्रासन यादव, परमेश्वर भुईया, सूरज बलि साव, अखिलेश चौहान,विजय चौहान, नंद कुमार सिंह, अनिल कुमार, नागेन्द्र सिंह, जितेंद्र तिवारी, सोनू सिंह, अमित सिंह सहित कई अन्य लोगो ने सम्बोधित किया।


