Dhanbad News : जन्मदिन पर जरूरतमंद बहन की शादी में सहयोग कर वीर दत्ता ने पेश की मिसाल

धनबाद : आज के दौर में जहां लोग जन्मदिन पर भव्य पार्टियां और समारोह आयोजित करते हैं, वहीं सिंदरी विधायक प्रतिनिधि व हरिओम सेवा संस्था के सचिव शीतल दत्ता के पुत्र वीर दत्ता ने समाज सेवा का संदेश देते हुए अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग और सूखा राशन देकर मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार बलियापुर प्रखंड के आमटाल पंचायत निवासी वीर दत्ता ने बेलगडीया स्थित मोहली बस्ती की एक जरूरतमंद बहन की शादी में पहुंचकर सूखा राशन एवं सहयोग राशि भेंट की और नवदंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके इस कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
हरिओम सेवा संस्था के संस्थापक सदस्यों ने वीर दत्ता की संस्कारी सोच और सामाजिक सरोकार की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य रंजीत महतो, बबलू बाउरी और आमोद बाउरी मुख्य रूप से मौजूद थे। वहीं विनोद सिंह, प्रभास पाल, प्रेमांशु पाल, शंकर दास, सूर्य गोपाल भट्टाचार्य, डॉ. स्वरूप चौधरी, विजय दत्ता, अमित बनर्जी, डॉ. राजेश सिंह समेत संस्था के कई सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।


