Dhanbad News : झरिया मास्टर प्लान के तहत दो विस्थापित परिवारों को मिला नया घर

झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत बस्ताकोला के दो विस्थापित परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप में नया आवास और आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

धनबाद: झरिया मास्टर प्लान 2.0 के तहत विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के बस्ताकोला एरिया अंतर्गत राजापुर क्षेत्र के दो लाभुकों को बेलगड़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया गया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) द्वारा भोला भुइयां और मुकेश कुमार को विधिवत आवास सौंपा गया। पुनर्वास के तहत दोनों लाभुकों को तत्काल सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। साथ ही बताया गया कि आगामी छह माह के भीतर दोनों लाभुकों को दो-दो लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि झरिया मास्टर प्लान के तहत आग प्रभावित और असुरक्षित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जारी है। बेलगड़िया टाउनशिप में विस्थापित परिवारों के लिए आवास, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें बेहतर जीवन मिल सके।

इस अवसर पर जेआरडीए के संजय कुमार, शेखर कुमार, पावन वत्स तथा बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया के एक शर्मा, राजापुर परियोजना पदाधिकारी के.के. सिंह, संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी पात्र परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More