Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें

बाघमारा के लोयाबाद मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है।

धनबाद: बाघमारा में बुधवार को लोयाबाद मोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय मे पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ढुल्लु महतो पर काफी मुखर रहे केन्द्र मे सरकार भाजपा की है,फिर भी कोयला चोरी धडल्ले से जारी है, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्या कर रही है।

चिटाही बस्ती मे धडल्ले से कोयला चोरी हो रहा है कौन है वो जो ये काम कर रहा है पूरे बाघमारा मे धडल्ले से राष्ट्रीय संपति की खुलेआम लुट मची है, सांसद बताने की कृपा करेंगे की केन्द्र सरकार क्या कर रही है।सांसद की संपति और मेरी भी संपति की जांच होनी चाहिए सांसद पर कितना मुकदमा दर्ज है इसकी भी जांच होनी चाहिए।

सांसद को केवल सुर्ख़ियों मे रहने का शोख है जिस काम को साधारण ढंग से किया जा सकता है, उसमे भी फोटो खिचाते नजर आते है गया पुल अंडरपास मे कुदाल चला कर क्या दिखाने का प्रयास किया इनका केवल एक ही मकसद है।

अखबार की सुर्ख़ियों मे रहना चाहे वो अच्छा हो या बुरा लेकिन बुराई से इनका नाता गंभीर है, जो जनप्रतिनिधि हमेशा विवादों मे रहा हो वो दूसरे पर झुठी अरोप लगा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है अन्त मे इन्होंने कहा कि धनबाद के सांसद अपने घर के आगे पीछे आस पड़ोस मे हो रहे कोयला के अवैध खनन को बन्द करे प्रेस वार्ता में राम रहीम भी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More