Dhanbad News: एएमपी कोलियरी कर्मी मंटु महतो की इलाज के दौरान मौत, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

बाघमारा: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी के मुराईडीह में कार्यरत जेनरल मजदूर मंटु महतो(56 वर्ष) की मौत शनिवार को इलाज के दौरान केंद्रीय अस्पताल धनबाद में हो गयी। वह मधुबन बस्ती का निवासी था। उनके 3 पुत्री एक पुत्र है। बताया गया कि कर्मी 30 जुलाई को ड्यूटी के दौरान के दौरान बीमार पड़ गया था। शव के लेकर परिजन सिधे जीएम कार्यालय पहुंचे। मृतक आश्रित को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना में बैठ गये।
प्रबंधन द्वारा किसी तरह की वार्ता नहीं करने पर मोर्चा नेता भड़क गये और जीएम कार्यालय गेट को जाम कर दिया। बाद में जीएम केके सिंह के हस्तक्षेप पर प्रबंधन मोर्चा नेताओं के साथ वार्ता कर मृतक की पत्नी पुसिया देवी के आग्रह पर आश्रित पुत्र सुरज कुमार को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद परिजन शव को उठाकर दाह संस्कार के लिए घर ले गये. वार्ता में एजीएम पंचम पांडेय, एपीएम अभिराज शेखर, क्षेत्रीय प्रबंधन अजय सिंह यादव, संतोष सिन्हा तथा मोर्चा नेताओं में संतोष गोराई, उमाकांत राय, जेके झा, मंगल हेम्ब्रम, संजय सिंह, देवानंद राजभर,राम स्वरूप मिश्र,कुलदीप महतो, एनडी पांडेय, मुखिया बिरजू रवानी, पंसस राम प्रसाद रविदास, नवल किशोर महतो, भगतु महतो, संजय सिंह, हीरालाल महतो, देवानंद राजभर आदि मौजूद थे।


