Dhanbad News: CA इंटरमीडिएट परीक्षा में विवेक सिंह ने पाई सफलता

बाघमारा के कतरास (सिंह बस्ती) निवासी विवेक सिंह ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के ग्रुप-1 में सफलता हासिल की है। दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत करने वाले विवेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह से पूरी की। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने इसे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

बाघमारा: तिलाटांड़ कतरास सिंह बस्ती निवासी बीरेंद्र सिंह के बड़े पुत्र विवेक सिंह ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता हासिल कर कतरास क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा के ग्रुप-1 में अच्छे अंक प्राप्त कर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विवेक की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विवेक सिंह की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा श्यामडीह स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से हुई है। बचपन से ही वे पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहे हैं। उनके शिक्षकों का कहना है कि विवेक हमेशा से ही मेधावी छात्र रहे हैं और पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं। स्कूल के समय से ही वे अपनी कक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करते रहे हैं।

आगे की पढ़ाई और सीए की तैयारी के लिए विवेक दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनके परिश्रम और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विवेक की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, मित्रों और आसपास के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि विवेक की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More