धनबाद: स्ट्रीट लाइट न लगने से परेशान हैं वार्ड 35 वासी

भगतडीह: धनबाद नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के कारण जनसुविधाओं की अनेदेखी को लेकर खासे परेशान हैं। वार्ड 35 में लोगों को अब तक स्ट्रीट लाइट की सुविधा नही मिली है, जबकि इसकी शिकायत भाजयुमो नेता बप्पी बाउरी द्वारा सीधे मुख्यमंत्री जनसंवाद में कर दी गई। यहाँ से दिये गये जवाब में फंड न होने का हवाला दिया गया है।

[URIS id=8357]

मुख्यमंत्री जनसंवाद से आये जवाब में कहा गया है, कि इस्टिमेट तैयार कर भेजा जा चुका है व जैसे ही फंड मिलेगा, तो तत्काल काम आरंभ करा दिया जाएगा। शिकायत है कि स्ट्रीट लाइट न होने के कारण आमलोगों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर इस कारण महिलाएं लाइट न रहने के कारण अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में अगर भगतडीह मोड़, शिव मंदिर से लेकर ऐना तालाब, डोम बस्ती, दुखन दुकान से भगतडीह बस्ती तक स्ट्रीट लाइट लगा दी जाती है, तो काफी अच्छा होगा। सहायक अभियंता जय महतो ने अपने जवाब में कहा है कि डीएमएफटी फंड से एईलीडी स्ट्रीट लाइट लगेंगे।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/ccl-contributory-medical-scheme-for-retired-personnel

5400 स्ट्रीट लाइट लगेंगे: निगम ने सात योजनाओं के लिए फंड की मांग की है, इसमें वार्ड नंबर 33 से लेकर 55 नंबर वार्ड में कुल 49,504,024.86 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। जबकि सात योजनाओं के लिए 2,79,920,078,00 करोड़ की राशि खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगाये जाएंगें।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More