देवघर: बाबा मंदिर थाना क्षेत्र के शिवगंगा तट पर आज तैरते हुए अज्ञात देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई बाहरी यात्री हैं। शिव गंगा में नहाने के क्रम में डूब गए हैं। देखने से प्रतीत होता है कि तीन दिन पहले व्यक्ति डूबा होगा, जिसकी लाश आज बहकर यहां आ गई। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मौके पर पहुंची बाबा मंदिर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इस बाबत एएसआई बिनोद महतो का कहना है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंका गया है या डूबने से उसकी मौत हुई है। ये जांच के बाद ही कहा जा सकता है।