Deoghar News: सोलर वाटर सप्लाई पर सख्ती, अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने किया निरीक्षण

देवघर : नगर परिषद की अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सोलर वाटर सप्लाई योजनाओं का सघन निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा और जहाँ भी खामियाँ मिलीं, वहाँ तुरंत सुधार के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में हर नागरिक तक सुचारु और पर्याप्त जलापूर्ति पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान जिन सोलर वाटर सप्लाई सिस्टम में खराबी पाई गई, उन्हें अविलंब दुरुस्त कराने के लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर दिलीप यादव को दिया। निरीक्षण में पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर और वार्ड पार्षद राशिद खान भी मौजूद थे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। दरक्शां परवीन ने कहा कि नगर के विकास और जनसुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की समस्याओं के समाधान में जुटा है।


