Deoghar News : भारतीय वैश्य महासभा ने टॉवर चौक पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भव्य स्वागत किया

देवघर के टॉवर चौक पर भारतीय वैश्य महासभा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गुलाब फूलों की वर्षा और ढोल–नगाड़ों के बीच राष्ट्रीय नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

देवघर : स्थानीय टॉवर चौक पर भारतीय वैश्य महासभा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा का पूरें गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष प्रभाष गुप्ता महासभा के झारखंड प्रान्त के प्रान्तीय महामंत्री दिवाकर गुप्ता, झारखण्ड प्रदेश महिला महासचिव ममता गुप्ता, रीता चौरसिया के डी चौधरी, सुप्रिया कुमारी, कमल बरनवाल इत्यादि अनेको ने पूरे उत्साह व जोश से गुलाब फुल व पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय नेता का स्वागत किया गया। साथ ही स्वागत में ढोल, गाजे-बाजे मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More