सिदो-कान्हो के वंशज का इलाज दिल्ली एम्स में, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी जानकारी

रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) ट्वीट कर अमर-शहीद सिदो-कान्हो (Amar-martyr Sido-Kanho) के वंशज के लिए बेहतर इलाज का आदेश साहिबगंज सिविल सर्जन  को दी है. उनके बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में कराया जाएगा. इलाज का पूरा खर्चा झारखंड सरकार वहन करेगी. आपको बता दें कि सिदो-कान्हू के वंशज छोटा मंडल मुर्मू ब्रेट टीबी से पीड़ित हैं.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ट्वीट में लिखा कि मामले में सिविल सर्जन साहेबगंज (Sahibganj Civil Surgeon) को निर्देश दिया गया है, उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स (Delhi ames) में भर्ती कराया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं, इनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी.

आपको बता दें कि जेएमएम विधायक सीता सोरेन (JMM MLA Sita Soren) ने अपने ट्वीटर अंकाउट से एक ट्वीट डाला था जिसमें उन्होंने सिदो-कान्हो मुर्मू के वंशज छोटा मंडल मुर्मू (Descendant Chhota Mandal Murmu) के इलाज के लिए कुछ लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा करने की तस्वीर भी पोस्ट की थी. साथ ही सीता सोरेन ने लिखा था कि ब्रेन टीबी (Brain TB) से पीड़ित छोटा मंडल मुर्मू के लिए समाज के लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा करना दुखद और शर्मनाक है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से इस विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह भी किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More