सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग लोस हार का कारण: बाबूलाल

कोडरमा: झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के चलते लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। गुरूवार को पत्रकारों से बात करते हुये मंराडी ने राज्यभर में विपक्ष के खराब प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाना बताया। एक बार से उन्होंने ईवीएम को चुनाव में गड़बड़ी का मूल कारण बताया। कहा कि पार्टी की मांग है, कि अब चुनाव बैलेट पेपर से कराये जाएं।

[URIS id=9499]

 

मंराडी ने कहा कि ईवीएम जापान ने बनाया है, लेकिन वहाँ भी चुनाव बैलेट पेपर से ही होता है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाये व कहा कि पहली बार आजादी के बाद ऐसा देखा जा रहा है कि आयोग सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है। विधानसभा चुनाव पर गठबंधन को लेकर मंराडी ने कहा कि इस मसले पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है। हमारा फोकस फिलहाल संगठन को मजबूत करने पर है। इस बाबत आगामी 14 जुलाई को रांची मुख्यालय में पार्टी की एक बैठक होगी। विधायक प्रदीप यादव के मामले पर उन्होंने कहा कि ये पूरा का पूरा मामला कोर्ट के अधीन है। इसके फैसले के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। कहा कि सरकार माॅब लिचिंग मामले को रेाकने में विफल रही है और आदिवासियों के जमीन हड़पने के करीब 17 हजार मामले अभी पेंडिग हैं। कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर हेमंत सोरेन को राज्य सरकार अपना निशाना बना रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More