मशीन पलटने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल

हजारीबाग: जिले के चरही थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो मजदूरों की मिक्सचर मशीन वाला वाहन पलटने से मौत हो गयी। दुर्घटना थाना क्षेत्र के एनएच 33 के नजदीक में घटा।

जानकारी के अनुसार मिक्सचर मशीन वाला वाहन से मजदूरों को कार्यस्थल पर ले जाया जा रहा था। लेकिन, इसी क्रम में यह वाहन पलट गया। वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुँच गयी। पुलिस के अनुसार दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि वाहन पर सवार अन्य चार मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गये। घायल मजदूरों का इलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More