बगोदर:सड़क हादसे में एक की मौत

बगोदर: प्रखंड के जीटी रोड हेसला के समीप हुई रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है, कि थाना क्षेत्र के अडवारा पांचयत के छोलाबार गाव के रामानंद सिंह उर्फ रामू सिंह (55) जो एक शादी सामरोह से गिरिडीह से बगोदर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, इसी क्रम में जीटी रोड हेसला के समीप एक गाय को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे रामू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे स्थानीय लोगों की पहल पर प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र बगोदर लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। इसी क्रम में रास्ते में ही डुमरी के पास उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुष्टि के लिए उसे पीएमसीएच धनबाद ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[URIS id=9499]



