सरिया (गिरिडीह): प्रखंड के केसवारी गांव निवासी विजय कसेरा की 12 वर्षीय पुत्री सच्ची कुमारी को बुधवार की रात एक करैत सांप ने काट लिया, जिससे तुरंत उसकी हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मीना जनरल अस्पताल डुमरी ले जाया गया, लेकिन उसी क्रम में उसने दम तोड़ दिया।
[URIS id=9499]
घटना को लेकर मृतक के दादा गिरजा ठठेरा ने बताया कि शाम के समय उनकी पोती रसोई घर में खाना बना रही थी, इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। तत्काल मीना को जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो नही बच सकी। चिकित्सकों ने इस क्रम में उस सांप को भी मंगवा लिया व फिर जंगल में छोड़ दिया गया। मृतक बच्ची डीएवी में चौथी वर्ग की छात्रा थी।