टेलीकान्फ्रेंसिंग में डीडीसी ने दिया लोगों के जवाब

– पूछे गये तालाब गहरीकरण, पुल-पुलिया, सड़क, इको टूरिज्म पर सवाल
हजारीबाग: प्रत्येक सप्ताह के बुधवार व शनिवार कार्यदिवस को आयोजित होने वाले टेलीकान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम की कड़ी में 26 जून बुधवार को कंपोजिट कंट्रोल रूम में विकास से संबंधित टेलीकान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोेगों के लगभग दो दर्जन फोन काॅल का जवाब उप विकास आयुक्त विजया जाधव ने दिया।
मौके पर लोगों ने तालाब गहरीकरण, पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत समस्या, अवैध खनन, नदी के अतिक्रमण, हैंडपम्प मरम्मति, इको टूरिज्म विकसित करने आदि को लेकर कई प्रश्न किये। इनमें रामकिशुन साव, चलकुशा ने सड़क समस्या, राजेन्द्र कुमार बरकट्ठा ने सरकारी भूमि पर छज्जा निकालने, ग्राम कचिया चुरचू रोड के इस्लाम अंसारी ने क्षेत्र में हाई वोल्टेज आने से विद्युत बाधित, ईको कल्ब के मृत्युंजय यादव ने इको टूरिज्य को बढ़ावा देने की मांग की।
[URIS id=9499]

