रांची: विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर सोमवार को रोटरी क्लब रांची के तत्वाधान में डेविस इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूरोसाइके्ट्री, कांके में इंदिरा एंड अगस्टाईन र्बोब मेमोरियल इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें कैंब्रिज स्कूल टाटीसिलवे के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के फाईनल राउंड में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, डीएवी गांधी नगर, डीएवी नीरजा सहाय, व कैंबिज स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई जिसमें कैंब्रिज स्कूल के छात्र मिलन कुरी, अविनाश रंजन, व संतोष कुमार को प्रथम पुरस्कार मिला है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य टीके नाथ व शिक्षक ज्योति भूषण गुप्ता मौजूद थे। छात्रों की सफलता को लेकर कैंब्रिज ट्रस्ट की अध्यक्ष जानकी देवी व सचिव अभिषेक सिंह ने उन्हें बधाई दी है।