अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले छत्तरपुर में योग का पूर्वाभ्यास, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ कउवल पंचायत भवन में योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में योग गुरु महेश यादव ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।

पलामू: पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में छत्तरपुर के रामगढ़ कउवल पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग का पूर्वाभ्यास योग गुरु  महेश यादव के द्वारा कराया गया।

इस योग अभ्यास में योग गुरु महेश यादव ने ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटी संचालन, घुटना संचालन, वृक्षासन सहित अनेक आसनों का प्रशिक्षण दिया। भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी, उदगीथ, ईश्वर प्रणिधान का भी विस्तार से अभ्यास कराया।

इस मौके पर विशेष रूप से स्कूल के नन्हे बच्चे एवं अन्य लोगों ने  उत्साह पूर्वक योग का अभ्यास किया। इसमें मुख्य रूप से योग गुरु महेश यादव, मुखिया राजेश्वर राम, योगेंद्र विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, कामाख्या विश्वकर्मा, नीरज कुमार, राजेश प्रसाद, विनोद यादव, आलोक कुमार ठाकुर, रमजान अली छात्र अमन ठाकुर, अमित कुमार, सहित शिक्षक और अन्य लोगों ने योग का अभ्यास किया।

इस मौके पर योग गुरु  महेश यादव ने योग के बारे में बताया कि योग हमारे जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी है तथा योग का अभ्यास प्रतिदिन नियमित घर पर करना ही चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थी को विशेष रूप से योग का अभ्यास करना ही चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More