अमरेन्द्र सुमन
दुमका: इन्दु गुप्ता अपर समाहर्ता दुमका की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस 2018 के पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कला दलों का चयन किया गया। चयन समिति के सदस्य के रूप में उप जनसम्पर्क निदेशक संताल परगना प्रमंडल, दुमका जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला योजना पदाधिकारी एवं प्राचार्य $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन प्रतियोगिता में कुल 30 दलों ने भाग लिया था जिसमें समिति द्वारा कुल 15 दलों का चयन किया गया।
चयनित दलों का रिहर्सल 10 और 11 अगस्त को इंडोर स्टेडियम दुमका में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति इंडोर स्टेडियम दुमका में 14 अगस्त को संध्या 06: 30 बजे से किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 2018 के पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कई दलों का चयन किया गया है क्रमश: सिदो कान्हु उच्च विद्यालय, दुमका कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जरमुण्डी ऋषिका सिन्हा एवं सृजन सिन्हा, दुमका डोलफिन ऐकेडमी, दुमका आम्रपाली कला निकेतन, दुमका मध्य विद्यालय हिजला, दुमका संत जोसेफ उच्च विद्यालय, दुमका $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका सिदो कान्हु एकलव्य विद्यालय, भोगनाडीह कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सरैयाहाट झारखण्ड कला केन्द्र, दुमका सेक्रेट हार्ट विद्यालय, दुमका कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गोपीकान्दर किड्स गार्डन, दुमका चन्दन चटर्जी ग्रुप, दुमका इस अवसर पर जीवानन्द यादव, गौरकान्त झा, सुरेन्द्र नारायण यादव,विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।