सक्रांति दान-महादान

रांची: वनवासी कल्याण केन्द्र की बैठक बूटी रोड स्थित उमेश कामदार  के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 14 जनवरी 2018 को मकर सक्रांति के अवसर पर लगने वाली शिविर के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष सज्जन सर्राफ जी ने उपस्थित लोंगों को बताते हुए कहा कि समाज का कल्याण समाज के द्वारा ही सम्भव है, समाज जितना जागृत होगा उतना समाज का कल्याण होगा। हमारा मूल उद्देश्य जनजातीय समाज को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है। वनवासी समाज के प्रति हमारा दायित्व है कि हम सुदूर ग्राम वनों में निवास करने वाले अपने भाई बहनों को अपने हृदय से लगायें। सक्राति दान के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि मकर सक्रांति में समाज 14 वस्तुओं का दान करते हैं हम समाज से अपील करते है कि उनका दान जरूरत मन्द लोगों तक पहुचे। वनवासी कल्याण केन्द्र इसी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी से सहयोग चाहता है। आपका छोटा से छोटा सहयोग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।  बैठक में उमेश कामदार, वीरेन्द्र मिढ़ा, डा जीवाधन प्रसाद, डी के पाण्डेय, पंकज कुमार सिंह, देंवर्षि कुमार पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र सिंन्हा, जगमोहन मोदी, प्रकाश बजाज, वीपी रानासरिया, के पी शर्मा, नवीन चौधरी, विजय केशरी थे। बैैठक से पूर्व बरियातु रोड स्थित शुभाश्री अपार्टमेंट में आयोजित हुई, जिसमें  सज्जन सर्राफ , सुशील अग्रवाल, विजय चौधरी, विजय केशरी , नवीन चौधरी  संतोष नथानी, सुलेखा कुमारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More