कोडरमा: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आगामी 14 सितंबर को आहूत होनेवालेे राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के प्रकोष्ठ में वन विभाग, उत्पाद विभाग, विधुत विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोडरमा के सीजेएम शेखर कुमार ने की।
श्री कुमार ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है, वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरुक करने की भी अपील की। साथ ही साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से पक्षकारों को नोटिस करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके। मौंके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. उमर, उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार गोंड, वन विभाग के रेंज ऑफिसर राकेश कुमार एवं बीट ऑफिसर विजय कुमार, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता हरि कृष्णा केसरवानी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More