साहिबगंज व्यवहार न्यायालय में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली गई।

साहिबगंज : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समारोह का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष अखिल कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने तिरंगे को सलामी दी।

इस कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम, बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली गई।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More