भाजपा युवा नेता आशीष भारद्वाज के विवाह में राजनीति और समाज का संगम

मेदिनीनगर में भाजपा युवा नेता आशीष भारद्वाज का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी शामिल हुए, जहां सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला।

पलामू: भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय युवा नेता आशीष भारद्वाज का विवाह बुधवार को सुप्रिया दूबे के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह समारोह केवल पारिवारिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द, राजनीतिक समन्वय और भारतीय संस्कारों की जीवंत मिसाल बनकर सामने आया।

विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष और स्मरणीय बना दिया। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, सफल एवं समरस दांपत्य जीवन की कामना की। पूरे आयोजन में अपनत्व, आत्मीयता और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।

इस पावन अवसर पर विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय (गुरु पाण्डेय), राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य रविंद्र तिवारी, निर्वतमान मेयर अरुणा शंकर, निर्वतमान डिप्टी मेयर मंगल सिंह, नगरपालिका के भूतपूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूनम सिंह, भूतपूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, सानु सिद्दीकी, देवेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, रामनवमी कमेटी के अध्यक्ष युगल किशोर, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शुक्ला सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त श्याम नारायण दूबे, विभाकर नारायण पांडेय, टिंवकल गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, पंकज सिन्हा, शीला श्रीवास्तव, गुड्डू तिवारी गोवावल, गौतम सिंह, राकेश सिंह, राजू तिर्की, प्रवीण तिवारी, मनीष ओझा, चंदन तिवारी, छोटन उपाध्याय, इंटक नेता विवेकानंद त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, राकेश तिवारी, दिलीप तिवारी, राकेश पांडेय कजरिया, सुनील पांडेय लल्लू, अनुज तिवारी, सोनु पाण्डेय, वरुण तिवारी, संजय मिश्रा, आर.के. चंदन, मुन्ना दूबे, सीआरपी-बीआरपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिलाध्यक्ष किशोर शुक्ला, मुकेश तिवारी, मधुकर शुक्ला, अभिषेक तिवारी, लवली गुप्ता, शर्मिला सुम्मी, विनय चौबे, आशुतोष पांडेय, शिक्षक नेता सुधीर दुबे, फोटू दूबे एवं शिशु दूबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह की विशेष बात यह रही कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एक ही मंच पर उपस्थित होकर यह संदेश देते नजर आए कि सामाजिक अवसरों पर मतभेदों से ऊपर उठकर एकता और भाईचारा ही भारतीय लोकतंत्र और संस्कृति की वास्तविक पहचान है।

अतिथियों ने आशीष भारद्वाज के व्यक्तित्व, उनकी सामाजिक सक्रियता और युवा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में समाज और संगठन के लिए और भी प्रभावशाली भूमिका निभाएंगे। आयोजन में अतिथियों के स्वागत-सत्कार, उत्तम व्यवस्था और पारिवारिक आत्मीयता की सर्वत्र प्रशंसा हुई। यह विवाह समारोह उपस्थित सभी लोगों के दिलों में एक सुखद और अविस्मरणीय स्मृति छोड़ गया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More