कोडरमा: पंचायत समिति की बैठक में उठा खराब लाइट का मुद्दा

ओरिएंट कंपनी के नाम पर नकली लाईट देने का आरोप
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्रमुख कार्यालय में गुरुवार को पंचायत समिति की समीक्षा बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सावित्री देवी ने की। इस बाबत मौजूद सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक बुलाकर केवल खानापूर्ति की जा रही है। आदर्श ग्राम पंचायत चोपनाडीह के पंसस हारून रसीद ने बताया कि करोड़ों की लागत से सरकार द्वारा चोपनाडीह में जलापूर्ति कार्य को संपादित कराया गया, लेकिन यह सिस्टम कभी भी ठीक नहीं रहता है।
उप प्रमुख शमसुल खान ने पीडीएस दूकान संचालकों द्वारा समय पर राशन नहीं बांटकर राशन में गड़बड़ी किये जाने संबंधी बात कही। मुखिया विजय सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगवायी जा रही है, इसमें प्रिंट के अनुसार 1942 बताया गया है। यह लाइट ओरिएंट कंपनी के नाम पर इसका बिल्कुल डुप्लीकेट है। जहां-जहां यह लाइट लगाई गई। उसमें किसी का स्विच डायरेक्ट है, तो किसी का बल्ब नहीं जलता है। ठेकेदार द्वारा इसे जैसे-तैसे लगाया जा रहा है। इस कारण इसकी जांच होनी चाहिए। मौके पर मौजूद सीओ रामसुमन प्रसाद ने मौजूद सदस्यों से निवेदन कर कहा कि इलाके में कई जगहों पर बच्चा चोर के अफवाह में निर्दोश लोगों को पीटा जा रहा है। यदि ऐसी कही भी सूचना मिले तो आप तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
बीडीओ जहीर आलम ने बताया कि आज रांची में प्रधानमंत्री के द्वारा मानधन योजना की शुभारंभ की गयी है। इस योजना में खाता नंबर और आधार नंबर के साथ अबिलंब 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के उम्र वाले लोग अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। गांव मुहल्ले में भी इसकी जानकारी दे दें। मौके पर थाना प्रभारी शाहिद रजा, चाइल्ड लाइन मेम्बर सुनीता देवी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, बीपीओ राहुल कुमार, जेई हेमन्त झा, जागेश्वर उरांव, आयुष कुमार, कृषि पदाधिकारी कपिलदेव यादव, जीपीएस प्रसाधी यादव, मुखिया बिजय सिंह, पंसस रामचंद्र महतो, शमसाद आलम, चंद्रदेव यादव, हारून रसीद, संगीता देवी, टुकलाल साव, बलदेव यादव, गोबिंद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More