लोहरदगा: किस्को रोड में 4:30 बजे शाम को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान किस्को आनंदपुर निवासी सुरेंद्र भगत के रूप में की गई है। वहीं घायलों में मुजम्मिल अंसारी, मन्नान अंसारी, सुभाष भगत किस्को आनंदपुर निवासी हैं। जिनका इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया है।