प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी ने प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। दीप्ति कुमारी बी. एड. सत्र 2024-26 की मेधावी प्रशिक्षु है । उन्होंने अपने निरंतर परिश्रम , आत्मअनुशासन एवं दृढ़ संकल्प होकर उक्त परीक्षा की तैयारी की। दीप्ति कुमारी की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन का भी परिणाम है।
उक्त उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
दीप्ति कुमारी ने बताया कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन मनीष कपसीमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ, मुख्य परिचालन अधिकारी तनिष्क सेठ एवं प्राचार्य सहित सभी सहायक प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगणों ने दीप्ति कुमारी को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।


