मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य ने वार्षिक सम्मेलन में लिया भाग

साहिबगंज : शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार और शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने भाग लिया। यह सम्मेलन 20 मार्च 2026 को “झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी” द्वारा रांची स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित किया गया था।
सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों के कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, नवीन शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान तथा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन पर विचार-विमर्श करना था। डॉ. सिंह ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल शिक्षकों को नई दृष्टि मिलती है, बल्कि संस्थानों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। सम्मेलन में प्रधान सचिव डॉ. मदन कुलकर्णी, उच्च शिक्षा प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार, निदेशक सुधीर बाडा़, सुनील कुमार आईएएस, कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह, डॉ. अजय खलको, डॉ. पीयूष समेत तीन सौ से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षकों के कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, नवीन शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान तथा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन पर चर्चा की गई। डॉ. सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन से उन्हें अपने अनुभव और ज्ञान को अन्य शिक्षकों के साथ साझा करने का अवसर मिला।


