अपनी मांगो के समर्थन मे दूसरे दिन भी डटे रहे समाहरणालय संवर्ग के कर्मी

अपनी मांगो लेकर भोजन पानी सभी धरना स्थल पर ही करेंगे, परन्तु जब तक मांग पूरी नहीं होंगी वापस नहीं जायेंगे: समाहरणालय कर्मी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले मे दूसरे दिन भी झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) द्वारा राज्य नेतृत्व के आह्वान पर नौ सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा है। बताते चले की राज्य स्तरीय संघ के द्वारा 2 वर्षो से अपनी मांगो के प्रति सरकार को ध्यानाकर्षित करते रहे है। मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार से भी पत्र के माध्यम से अपनी जायज मांगो से अवगत करते रहे है। जानकारी हो की अपनी नौ सूत्री मांग को लेकर समाहरणालय कर्मी डटे हुए है। उनके द्वारा अपनी सभी मांगो को जायज कहा जा रहा है।

आज दूसरा दिन भी हड़ताल जारी रहा परन्तु सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं किया गया है ऐसे मे आम जनमानस के बिच अपने काम को लेकर असमन्जस का माहौल बना हुआ है। इधर संघ के जिला अध्यक्ष ललितेश्वर महतो ने कहा की के जब तक सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है हम चट्टानी एकता के साथ डटे रहेंगे और हड़ताल जारी रहेगा। वहीं जिला सचिव ने कहा की जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होंगी हम टूटेंगे नहीं सरकार को हमारी मांगों के प्रति विचार करना होगा। संघ उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा की सरकार से हमें काफ़ी उम्मीद है जल्द हीं हमारी मांगो पर सकरात्मक विचार किया जायेगा।

जिला कोषाध्यक्ष सुनील बड़ाईक ने कहा हम अपनी मांगो के प्रति चट्टानी एकता के साथ डटे रहे रहेंगे। सरकार को हमारी मांगो को जरूर पूरा करना होगा। हड़ताल के दौरान प्रमुख रूप से कार्यालय अधीक्षक रूप सिँह बानरा, नाथूलाल नाग, श्याम प्रसाद, छवि कर, हरि कृष्णा सिँह लागुरी, प्रधान लिपिक वील्सन डांहगा, ऋषि बोईपाई, दिलीप बिरुआ, कृष्णा चंद्र गागराई, माधव चंद्र हेमब्रोम, सुनील बड़ाइक, निरल केरकेट्टा, सदानंद रजक, अतुल कुमार, मोहन सिँह बानरा, सुशील प्रधान, कुंती पत्रों बेंजामीन बोईपाई लिपिकों मे देवाशीष डे, मयंक कुमार, रोब्बट वादुला, अरुण महाराणा, मनीषा कुमारी, ओम प्रकाश महतो, कुणाल कुंडू, रमेश गोप, मनीषा गोप, सुनीता सुंडी, स्मृति एक्का, तपन कुमार साहू, सबीना जोजो, आयशा रेयाज़, शुभम कुमार, तरुण कुमार, वसीमउद्दीन सुनीता सुंडी, जूही सरकार, मनीषा कुमारी, सबीना जोजो, लक्ष्मी सोरेन, सुकर्मनी सैवैईया, सावित्री मुंडइया, आयसा रेयाज़, मनीषा गोप,सहित प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के सभी शाखाओं के कर्मी उपस्थित शामिल थे। 

मयंक कुमार तथा उनके सहयोगियों द्वारा किया गया भोजन का इंतज़ाम

समाहरणालय संवर्ग द्वारा जारी हड़ताल के दूसरे दिन संघ के जिला संयुक्त सचिव मयंक कुमार द्वारा पहल करते हुए हड़ताल पर बैठे साथियों के लिए दोपहर मे भोजन का व्यवस्था किया गया। जिसमे सभी ने बड चढ़ के हिस्सा लिया। मयंक कुमार ने कहा की जब तक सरकारी हमारी मांगो को पूरी नहीं करती है तब तक हड़ताल पर हम सभी बैठे रहेंगे। जब तक हड़ताल जारी रहेगा हमारी टीम के द्वारा हड़ताल के लिए धरना स्थल पर बैठे साथियों के लिए दोपहर मे भोजन की व्यवस्था जारी रहेगी। भोजन की तैयारी हेतु प्रमुख रूप से कुमार अभिषेक, पवन तांती, आयशा रेयाज़, जूही सरकार, मनीषा गोप, विवेक कुमार राम, संतोष रजक, करण सावैइयां, अजय सामनता, अतुल कुमार, मनोज कुंटिया, गुमड़ी आलडा, तपन साहू, कूदराई टूटी सहित कई  समाहरणालय कर्मी शामिल है।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More