जन चौपाल में सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, कराया समाधान

रांची/सरायकेला/खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि विकास के मार्ग को झारखंड में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर तेजी से प्रशस्त करने का काम किया है। प्रदेश की तस्वीर व तकदीर को बदलने का हर संभव प्रयत्न कर इसमें आमूल-चूल परिवर्तन लाया है। सीएम गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई अंतर्गत बिरसा स्टेडियम में जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों द्वारा रखी गई समस्या का उन्होंने ऑन द स्पॉट  समाधान कराया।

सीएम ने कहा कि कुछ युवा राह भटक गए हैं, लेकिन इससे कभी भी उनका भला नहीं हो सकता है। रास्ते को सही करने के बाद ही अच्छी जिंदगी व्यतित की जा सकती है। उन्होंनें कहा कि हमें मिलकर प्रदेश से गरीबी को दूर करने के लिए काम करना होगा। कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत है और काफी हद तक इसमें सफलता भी प्राप्त कर ली है। कहा कि हमारे बच्चे व बेटियां 7000- 8000 रुपए के रोजगार हेतु राज्य से पलायन करते हैं। इस लिहाज से उनका आर्थिक व शारीरिक षोषण किया जाता है। इस पीड़ा को महसूस करते हुए हमारी सरकार ने इसके लिए ठोस कदम उठाये हैं।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि भारत में कोई भी गरीब बगैर आवास के न रहे, लिहाजा हर वर्ग के लिए आवास बनाने का काम किया जा रहा है। इस बाबत गरीब मछुआरा के परिवार हेतु झारखंड में वेदब्यास आवास योजना के तहत घर बनाया जा रहा है। महिलाओं केा मजबूती देने के लिए महिला समिति का अध्‍यक्ष बनाया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More