सीआईटी ने कर्मियों को ड्रेस कोड किया वितरित
3-1024x614.jpeg)
रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एल्युमुनाई एसोसिएशन (सीटा) की ओर से संस्थान में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ड्रेस कोड का वितरण किया गया. इसके तहत एक दर्जन से अधिक कर्मियों को पैंट शर्ट दिया गया है. इसके पूर्व संस्थान में कार्यरत महिला कर्मियों को भी साड़ी सेट का वितरण किया था.
मौके पर उपस्थित सीटा की अध्यक्ष व उपप्रचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने कहा कि कर्मियों के लिए ड्रेस कोड़ लागू किया गया है. ताकि समानता का भाव बना रहे. यूनिफार्म पाकर कर्मी काफ़ी ख़ुश हुए. और एल्युमुनाई एसोसिएशन के सदस्यों को धन्यवाद प्रकट किया. मौके पर डॉ ए भट्टाचार्य, डॉ नवीन सिन्हा, डॉ शालिनी सिंह, प्रो अरशद उस्मानी, प्रो प्रशांक मनी आदि शिक्षक मौजूद थे.


