तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

रामगढ़: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज नेमरा, स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे. रेवंत रेड्डी यहां स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के “संस्कार भोज” में सम्मिलित हुए.
उन्होंने स्मृति शेष-गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की.
इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी के जीवन संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को भी याद किया.




