Ranchi News: महावीर चौक में भव्य महाअष्टमी झांकी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आमंत्रण

रांची: श्री राम नवमी श्रृंगार समिति, महावीर चौक के पदाधिकारियों ने आगामी महाअष्टमी झांकी कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
समिति के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, मुख्य संयोजक शंकर सिन्हा , मुन्ना शर्मा, मुख्य संरक्षक रिंकू वर्मा एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष मयंक गिरी ने संयुक्त रूप से दोनों गणमान्य नेताओं से भेंट कर 26 मार्च को महावीर चौक में आयोजित होने वाले भव्य महाअष्टमी झांकी कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी झांकी को भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने विश्वास जताया कि राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ेगी।


