झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार सतीश वर्मा का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

 

रांची : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार व एक अखबार के राजनीतिक संपादक सतीश वर्मा के कैंसर से कल निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा : पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, दैनिक भास्कर, रांची संस्करण के पाॅलिटिकल एडिटर सतीश वर्मा के निधन का समाचार सुन मन व्यथित है, मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है. पाॅलिटिकल एडिटर के रूप में अक्सर मुलाकात होती थी.

वे जुझारू, कर्मठ और बेहद सुलझे हुए इंसान थे. अपनी लेखनी एवं विनम्रता से उन्होंने सबको प्रभावित किया था. मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं.

उधर, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी सतीश वर्मा को श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर दुःख प्रकट किया है. वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव व अन्य लोगों ने भी सतीश वर्मा के निधन पर शोक जताया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More