मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डीआरएम केएन सिंह की शिष्टाचार मुलाकात, मुरी-पिस्का स्टेशन उद्घाटन का आमंत्रण
-1024x614.jpeg)
रांची रेल मंडल के डीआरएम केएन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें 17 जुलाई 2026 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा।
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डी.आर.एम. केएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। डी.आर.एम. ने अमृत भारत स्टेशन के तहत पुनर्विकसित राज्य के मुरी एवं पिस्का रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रदान किया। इन पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन कार्यक्रम 17 जुलाई 2026 को निर्धारित है।

