“जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल”: मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर राजनीतिक यात्राएं करने और 100 करोड़ की लागत से विलासिता पूर्ण 'शीशमहल' (मुख्यमंत्री आवास) बनवाने का आरोप लगाया। शाहदेव ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री की यात्राएं देश के विकास और निवेश के लिए होती हैं, वहीं मुख्यमंत्री की यात्राएं केवल परिवारवादी राजनीति को बचाने तक सीमित हैं।

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा लगता है झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करना चाह रहा है। वैसे भी प्रधानमंत्री देश के अस्मिता और गौरव के प्रतीक होते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विदेश यात्राओं का उद्देश्य भारत के लिए निवेश, कूटनीतिक मजबूती, रोजगार और वैश्विक सम्मान सुनिश्चित करना है, जबकि हेमंत सरकार की यात्राओं का उद्देश्य केवल सत्ता बचाना और परिवारवादी राजनीति को मजबूत करना दिखाई देता है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद के लिए 100 करोड़ का शीश महल रूपी मुख्यमंत्री आवास बना रहे हैं। यह देश के सबसे महंगे और खर्चीले विलासिता के सुविधा से परिपूर्ण मुख्यमंत्री आवास में एक होगा।

प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री की बाहरी राज्यों की राजनीतिक यात्राओं का खर्च सरकारी खजाने से उठाया जा रहा। झारखंड की बदहाल कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, बिजली संकट और भ्रष्टाचार छोड़कर दूसरे राज्यों में राजनीति करना जनता के हित में है?प्रतुल ने जानना चाहा कि क्या मुख्यमंत्री जी ने कभी झारखंड के किसानों, युवाओं और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उतनी गंभीरता दिखाई, जितनी विपक्षी गठबंधन की राजनीति के लिए दिखाते हैं?जब राज्य में विकास योजनाएं ठप हैं, निवेश भाग रहा है और अपराध चरम पर है, तब मुख्यमंत्री जी का लगातार राजनीतिक पर्यटन  यात्राएं का क्या औचित्य है? प्रतुल ने कहा कि झामुमो को यह समझना चाहिए कि राज्य के खजाने पर बोझ डालकर राजनीतिक यात्राएं करने वालों को राष्ट्रहित पर भाषण देने का नैतिक अधिकार नहीं है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More