– एसपी ने किया नवनिर्मित ओपी का उदघाटन
चंदनकियारी: मंगलवार को प्रखंड में सालों से किराये पर चल रहे भोजूडीह ओपी भवन से छुटकारा मिल गया और अब यह स्वतंत्र रुप से अपने भवन में चलेगा। एसपी पी मुरुगन ने नवनिर्मित ओपी का विधिवत उदघाटन करने के बाद कहा कि संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिसकर्मियों को यहां काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा व पुलिस सहित स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
अवैध उत्खनन की शिकायत पर नपेंगे थानेदार
एसपी ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय बैठक में विशेष टास्क फोर्स का गठन कर अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने का निर्देश दिया गया है, इसलिए यदि किसी भी थाना क्षेत्र से अवैध कारोबार की शिकायत मिलती हैं तो संबंधित थानेदार इसके दोषी माने जाएंगे। उनपर कठोर करवाई की जाएगी।
कई ओपी का भेजा गया है प्रपोजल
पुलिस कप्तान पी मुरुगन ने कहा कि इसके अलावे बरमसिया समेत कई ओपी के सरकारी भवन हेतु प्रपोजल सरकार के पास भेजा गया है। जमीन अधिग्रहण होते ही भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने ओपी परिषर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान चास एसडीपीओ, बीडीओ, इंस्पेक्टर जेएस मुर्मू, भोजूडीह ओपी प्रभारी बाबू आनंद भगत, भाजपा 20सूत्री उपाध्यक्ष सागर लाल महथा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष मंडल, मुखिया प्रदीप दास, अजीत मिश्रा, माणिक महथा, दिलीप ठाकुर सहित कई पुलिसकर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।