रास्ता रोके जाने पर आर्मी के जवान और ग्रामीण हुए आमने-सामने, खेलगांव थाना क्षेत्र का है मामला

रांची: राजधानी रांची में सेना के जवान और ग्रामीण एक बार फिर आमने-सामने हो गए है. खेलगांव थाना क्षेत्र (Khelgaon Police Station Area) स्थित सुगनु में सेना के जवानों (Army personnel) द्वारा रास्ता रोके जाने पर ग्रमीणों ने जमकर विरोध किया.

पंचायत के मुखिया (Head panchayat) ने बताया कि डुमरदगा से सुगनू, लालगंज, खंटगा और टाटीसिल्वे समते कई स्थानों पर जाने के लिए आर्मी पिकेट्स (Army pickets) के पास एक ही रास्ता खुला है. जिससे होकर सभी लोग जाते हैं. लेकिन आर्मी के जवानों (Army seals) ने रास्तों को रोक दिया. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ग्रामीणों की ओर से लगातार विरोध बढ़ता विवाद को देखते हुए करीब 10 बजे आर्मी पिकेट्स को खोल दिया गया है. स्थानिये लोगों का कहना है कि हमलोगों को यह एहसास होता है कि सभी लोग जेल में बंद है. हमारे यहां मेहमान भी आने से डरते है. कहीं कुछ अनहोनी न हो जाए. पिछले महीने भी आर्मी के जवानों ने रास्ता रोक दिया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More