कोडरमा: स्टेशन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

कोडरमा: जयनगर प्रखंड के हीरोडीह स्टेशन चौक पर रेलवे ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किए गए लोगों को नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान रेल कर्मियों द्वारा रेलवे की जमीन की मापी कर पहले चिन्हित किया गया। उसके बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान कई झुग्गी झोपडी वालों ने स्वतः अपना सामान हटा लिया था तो कई दुकानदारों ने किराये की दुकान भी तय कर लिया।

अभियान का नेतृत्व रेलवे के आईडब्लू एसएस चौधरी कर रहे थे। अभियान में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो इसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार कर रहे थे। इस दौरान मुखिया सुरेन्द्र यादव ने छठ पूजा दीपावली को लेकर 15 दिनों का समय का मांग किया। इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज कुमार के माध्यम से मुखिया श्री यादव ने आरपीएफ कमांडेट से बात कर लोगों को समय दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा कि लोग स्वतः रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करे अन्यथा रेलवे द्वारा कार्रवाई की जाएगी। तोड़-फोड़ का खर्च अतिक्रमणकारियों से लिया जाएगा, वहीं विरोध करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज के बाद रेलवे की जमीन पर किसी प्रकार के अवैध कारोबार शराब तथा नशे का अन्य कारोबार ना करे अन्यथा तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि रेलवे की जमीन पर बसी झुग्गी झोपडियों में खुले आम अवैध महुआ शराब की बिक्री होती है। रेलवे की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा हुआ है। अभियान के दौरान कई पक्के मकान, दुकान, छज्जा व सिढी टुटने की संभावना है। मौके पर आरपीएफ के एसबी सिंह, प्रमोद कुमार, पंकज यादव, महेश यादव, सत्यजीत निरंजन, विवेक सिंह, रामू चौधरी, सत्येंद्र पासवान, स्थानीय महादेव यादव, नारायण यादव, यमुना यादव, मुरली यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More