देवघर: जिले के स्थानीय टॉवर चौक पर रविवार की सुबह सफाई अभियान चलाया गया। इस बाबत गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, डीसी नैंसी सहाय व नगर निगम आयुक्त अशोक प्रसाद सिंह के साथ निगम के सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री की स्वछता योजना लगातार चलायी जा रही है। इसी कड़ी में देवघर नगर निगम के तहत आज हमलोग भी इस सफाई अभियान में जुटे हैं। कहा कि देवघर नगर निगम को सफाई हेतु कई अवार्ड मिल चुका है। बीते श्रावणी मेला में भी मंदिर और आसपास की सफाई को लेकर निगम को अवार्ड मिला है। सांसद ने कहा कि किसी भी देश के विकास में स्वछता भी काफी मायने रखता है।
उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि नगर निगम के साथ हमलोगों ने स्वछता को लेकर एक योजना बनायी है। बीच-बीच में स्वच्छता अभियान चलायी जा रही है। डीसी ने शहरवासियों से अपील की, कि इस स्वछता अभियान में सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। स्वच्छता मिशन के तहत देवघर को देश के मानचित्र पर सर्वोपरी रखें।